रेड़मा के पुरानी रांची रोड स्थित परफेक्ट कार सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। यह हादसा रविवार रात करीब 1.45 बजे हुआ, जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। आग इतनी भयावह थी कि सर्विस के लिए आई हुई 10 समेत 11 गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 9 बजे आग पर काबू पाया।