मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू समेत पूरे राज्य में कानून व्यवस्था फेल, किसी को गोली मार देना आम बात हो गई: आलोक चौरसिया, विधायक डालटनगंज
एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में अपने क्षेत्र के जख्मी कार्यकर्ताओं को देखने पहुंचे डालटनगंज के क्षेत्रीय विधायक आलोक चौरसिया ने शनिवार रात 11 बजे बजे कहा कि पलामू सहित पूरे राज्य में विधि व्यवस्था चौपट हो गई है। लगातार हिंसक घटनाएं हो रही है। सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। आज की स्थिति यह है कि किसी को भी गोली मार देना आम बात हो गई है।