जांजगीर: आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, भारत रत्न राजीव गांधी का योगदान सदैव रहेगा प्रेरणास्रोत: नगर कांग्रेस कमेटी का आयोजन
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्व राजीव गांधी की 35 वीं पुण्यतिथि पर विधायक ब्यास कश्यप एवं अन्य प्रमुख कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में स्थानीय शहीद स्मारक परिसर में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया गया। विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि राजीव गांधी शांत दीप थे।