ग्वालियर गिर्द: पेट्रोल-डीजल के दामों में करीब ₹4 की वृद्धि, लोगों ने सरकार को कोसा
आखिरकार सरकार ने चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब चार रुपए की वृद्धि कर दी है। लोग जब शुक्रवार सुबह पेट्रोल पंप पर अपने वाहन लेकर पहुंचे तो उन्हें 109 रुपए 74 पैसे का नए दाम का बोर्ड लगा मिला। लोगों में सरकार के रवैये को लेकर आक्रोश देखने को मिला है लोगों का कहना है कि सरकार ने आम जनता के हाथ में कटोरा पकड़ा दिया है लोगों की आमदनी कम हो रही है।