आगरा: जलभराव के कारण गांव नहीं पहुंची एंबुलेंस, प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को 500 मीटर चारपाई पर ढोया; वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के आगरा में बदहाल स्वास्थ्य और ग्रामीण बुनियादी ढांचे की पोल खोलने वाला मामला सामने आया है। गांव के कच्चे रास्ते पर भारी जलभराव और कीचड़ के चलते एंबुलेंस अंदर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद परिजनों को प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को चारपाई पर लिटाकर आधा किलोमीटर तक कंधों पर उठाकर मुख्य मार्ग पर खड़ी एंबुलेंस तक ले जाना पड़ा।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, एक ही हफ्ते के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है; इससे पहले 21 अगस्त को भी रास्ते की खराबी के कारण एक शव को चारपाई पर रखकर गांव से बाहर ले जाना पड़ा था।
#AgraNews #UPNews #ViralVideo #HealthSystem #AgraRural #GroundReality #BreakingNews