राजमहल: राजमहल अनुमंडल अस्पताल परिसर से पल्स पोलियो जागरूकता रथ रवाना, 28 से 30 जून तक चलेगा अभियान
28 से 30 जून तक चलने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे राजमहल अनुमंडल अस्पताल परिसर से एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर अभिभावकों को पोलियो रोधी खुराक के प्रति जागरूक करेगा।