रामपुर: डूंगरपुर प्रकरण में आजम खां को राहत की उम्मीद, बचाव पक्ष के गवाह कामरान के बयान दर्ज, अब 23 अक्टूबर को होगी जिरह
Rampur, Rampur | Oct 17, 2026 रामपुर में जिला कारागार में बंद सपा नेता आजम खां से जुड़े डूंगरपुर प्रकरण में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अदालत में बचाव पक्ष के गवाह कामरान के बयान दर्ज हुए। एडीसी सीमा राणा ने गवाह से जिरह के लिए 23 अक्टूबर की तारीख ली है। इस प्रकरण में 11 मुकदमे दर्ज हुए थे। छह मामलों में फैसला हो चुका है, जबकि पांच मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में जारी है।