कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने गुरुवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा दतिया की उपशाखा जूनियर रेडक्रॉस इकाई के छात्र-छात्राओं को गुना में आयोजित होने वाले जूनियर रेडक्रॉस सद्भावना शिविर के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया।उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।