सिरसागंज: उखरेंड कट से पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज पुलिस ने सोमवार को अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर उखरेंड कट से वांछित अभियुक्त विनोद पुत्र आछेलाल निवासी ग्राम रुधेमई को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।