कोल: नई बस्ती, तीन मंज़िल के मकान से गिरा युवक, उपचार के दौरान हुई मौत, मोबाइल फोन पर बात करते समय हुआ हादसा
Koil, Aligarh | May 12, 2024 थाना बन्नादेवी इलाके के नई बस्ती क्षेत्र में तीन मंज़िल के मकान की छत से एक युवक मोबाइल फोन पर बात करते समय अचानक गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया जहाँ उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।पुलिस के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि परिजनों ने कोई तहरीर नही दी और वह कोई कार्यवाही नही चाहते।