कोल: हकीम की सराय, दहेज में 5 लाख रुपये की डिमांड पूरी न होने पर पति समेत ससुरालियों ने गर्भवती महिला के साथ कि मारपीट
Koil, Aligarh | May 12, 2024 थाना नगर कोतवाली इलाके के हकीम की सराय में दहेज लोभी पति समेत ससुरालियों के द्वारा 8 माह से गर्भवती नव विवाहिता महिला के साथ 5 लाख रुपये की डिमांड पूरी न होने पर मारपीट कर घायल कर दिया गया।घायल महिला के द्वारा इलाका पुलिस को अवगत करवाते हुए पति और ससुरालियो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए भेजा अस्पताल।