भगवानपुर: गांव में युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम
भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर वार्ड संख्या-1 निवासी विनोद चौधरी के करीब 35 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार उर्फ सोनू कुमार का बुधवार देर शाम बेगूसराय में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह करीब तीन महीनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब सात बजे जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया।