बैराड़: महादेव घाटी के जंगल में छिपाकर रखी 7 चोरी की बाइक बरामद, थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने 8 लाख के माल सहित आरोपियों को किया गिरफ्तार
खबर बैराड़ थाना क्षेत्र से है जहां थाना प्रभारी सुरेश शर्मा को वाहन चोरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बैराड़ सहित भटनावर, विजयपुर, कैलारस और सबलगढ़ से चोरी हुई 7 मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए 8 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है,साथ ही मामले में एक शातिर आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है जिसकी जानकारी थाना प्रभारी ने रविवार दोपहर 2 बजे दी।