बिजनौर: बिजनौर में फर्जी कंपनी दिखाकर मोटे मुनाफे का लालच देकर 300 लोगों से ₹25 करोड़ की ठगी
Bijnor, Bijnor | May 16, 2026 बिजनौर में फर्जी कंपनी दिखाकर बिजनौर के भोले वाले लोगों से मोटे मुनाफे का लालच देकर 25 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। नवीन नेगी. राजेश वशिष्ठ निवासी देहरादून और पूजा विश्वास निवासी बिजनौर ने एक राय होकर बिजनौर के करीब 300 लोगों को ठग लिया पैसे वापस मांगने पर झूठे मुकदमे की धमकी दी गई दर्जन लोगों ने तहसील दिवस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।