कटघोरा: कोरबा में विद्युत कर्मचारियों ने किया बड़ा प्रदर्शन, ढोल-नगाड़ों के साथ निकाला पैदल मार्च
पुरानी पेंशन बहाली, नियमित भर्ती और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण सहित कई लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन ने कोरबा पश्चिम क्षेत्र में विशाल प्रदर्शन किया। यूनियन के प्रदेशव्यापी “ढोल बजाओ–प्रबंधन जगाओ अभियान” के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।