मुशहरी: रहुआ मठ को लेकर आपुछ गांव में दो पक्षों में मारपीट, दर्जन भर घायल, गांव में पुलिस गश्त तेज
मुसहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ आपुछ गांव में महंत विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज मुसहरी पीएचसी में कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार, विवाद पहले से सुलग रहा था, जो अब खुलकर खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के बाद पूरे गांव में जबरदस्त तनाव का माहौल है और स्थिति कभी भी बेकाबू हो सकती