कालपी: कालपी में नगर विकास के लिए पालिका ने वसूली अभियान में बढ़ाई तेजी, गठित की पांच टीमें, आरआई ने दी जानकारी
Kalpi, Jalaun | Jun 18, 2026 डीएम राजेश पांडेय के निर्देश पर नगर पालिका परिषद कालपी ने राजस्व वसूली अभियान में तेजी ला दी है। राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने गुरुवार दोपहर 2 बजे बताया कि उनके नेतृत्व में हाउस टैक्स, दुकान किराया और लाइसेंस शुल्क की वसूली के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों में घर-घर और दुकानों पर जाकर बकाया राजस्व की वसूली की जा रही हैं।