बिहारीगंज: सड़क निर्माण में गड़बड़ी और चौड़ीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रुकवाया काम
बिहारीगंज में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। मधुकरचक से चण्डीमररटोला तक बन रही सड़क में प्राक्कलन राशि को लेकर बड़ा अंतर सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठीक सड़क पर दोबारा ढलाई कर पैसे की बर्बादी हो रही है। लोगों ने सड़क चौड़ीकरण की मांग की है। फिलहाल निर्माण कार्य पूरी तरह ठप है