बरहट: बिशनपुर के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पार कर रही महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
Barhat, Jamui | Oct 31, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के विशनपुर के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पार कर रही एक महिला की देर शाम 8 बजे के लगभग मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक महिला की उम्र लगभग 55 साल बताई जा रही है। लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।