बरहट: बरहट समेत सभी प्रखंडों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली का त्योहार, बच्चों ने जमकर की आतिशबाजी
Barhat, Jamui | Oct 31, 2024 बरहट समेत सभी प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शाम 6 बजे से ही लोगों ने अपने घरों में दीप जलाकर दीपावली मनाया। इस दौरान आतिशबाजी का दौर करीब 10 बजे रात तक चलता रहा, जहां बच्चों ने खूब आतिशबाजी की। वहीं दीपावली पर्व पर प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र रोशनी से नहाया हुआ है।