नौगांव: नौगांव को मिली बड़ी सौगात: 50 बेड का आधुनिक सिविल अस्पताल शुरू, ₹10 करोड़ की लागत से बना स्वास्थ्य केंद्र
नौगांव क्षेत्र के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब नगर के टीवी अस्पताल परिसर में 50 बेड के अत्याधुनिक सिविल अस्पताल का शुभारंभ किया गया। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस नए अस्पताल से अब आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह, कलेक्टर पार्थ जायसवाल, एसडीएम गोपाल श