बरेली: उर्स में अखिलेश यादव ने अकीदत के साथ आला हजरत की दरगाह पर चढ़ाई चादर, अमन-भाईचारे की दुआ की
बरेली में 108वें उर्स-ए-रज़वी के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से दरगाह आला हजरत पर अकीदत की चादर पेश की। चादरपोशी के बाद देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली की दुआ की गई।