मुरैना नगर: गणेशपुरा में फोटोग्राफी करने वाले युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेशपुरा स्थित मिश्रा एसटीडी के पास फोटोग्राफ़ी का काम करने वाला युवक ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।पता चलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची ओर आज दोपहर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।उधर पुलिस ने मर्ग क़ायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है ओर ख़ुदकुशी करने के कारणों का पता लगा रही है।