सोहागपुर: जिलेभर की पुलिस ने मुख्य मार्गों पर वाहन जांच अभियान चलाकर 183 चालकों के काटे चालान, वसूला ₹75200 का शमन शुल्क
शहडोल जिले की पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस ने मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान लगाकर 183 वाहनों का चालान काटकर 75200 का जुर्माना वसूल किया है। पुलिस ने बताया है कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में यह कार्यवाही की गई है।