सोहागपुर: मजदूर दिवस के अवसर पर रेलवे मजदूर एकता संघ के द्वारा शहीद स्मारक पर दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि
शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के रेलवे कॉलोनी स्थित शहीद स्मारक में रेलवे मजदूर एकता संघ के द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई है। रेलवे मजदूर एकता संघ के लोगों ने बताया है कि मजदूर दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई है। इस दौरान रेलवे मजदूर एकता संघ के लोग भारी संख्या में रेलवे कॉलोनी स्थित शहीद स्मारक के समीप मौजूद रहे हैं।