महोबा: कबरई पुलिस ने 13 साल पुराने चोरी के मामले में वारंटी को दबोचा, न्यायालय में किया पेश
Mahoba, Mahoba | Jun 17, 2026 महोबा की कबरई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 13 साल पुराने चोरी के मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। एसआई गौरव चौबे और कांस्टेबल नमन दुबे ने मुहल्ला सुभाष नगर से वारंटी राजू नट पुत्र मुल्लू नट उम्र 40 साल को गिरफ्तार किया। सीजेएम कोर्ट महोबा से वारंट जारी था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।