रातू: भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच: रांची पुलिस ने जारी की यातायात गाइडलाइन, दर्शकों से अपील- स्टैंड के अनुसार गेट चुनें
Ratu, Ranchi | Oct 7, 2026 रांची। जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर रांची पुलिस ने दर्शकों की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे स्टेडियम पहुंचने से पहले अपने टिकट, प्रवेश द्वार और निर्धारित पार्किंग की जानकारी अव