शामली: थानाभवन में ई-रिक्शा चालक पर हमले के मामले में 4 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, वीडियो हुई थी वायरल
Shamli, Shamli | Dec 6, 2024 गुरूवार की शाम करीब 6 बजे थानाभवन थाने से मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला रोगनग्रान निवासी ई—रिक्शा चालक सलीम ने 4 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। दरअसल, ई—रिक्शा चालक स्कूली बच्चों को लेकर आ रहा था, इसी बीच हाईवे पर उसपर हमला हुआ। हमले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।