#रेलवे 300 मीटर की सड़क, 1300 से ज्यादा गड्ढे! बारिश में सड़क बनी ‘झील’, रेलवे की लापरवाही से यात्रियों की राह मुश्किल
#पूर्वोत्तर रेलवे के #वाराणसी मंडल के अंतर्गत #बेल्थरारोड #रेलवे स्टेशन से सेट मालगोदाम रोड की #बदहाली ने रेलवे की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज करीब 300 मीटर लंबी सड़क पर 1300 से अधिक गड्ढे होने का दावा किया जा रहा है। बारिश होते ही पूरी #सड़क पानी और गड्ढों से भरकर मानो झील में तब्दील हो जाती है।
यह मार्ग #स्टेशन तक पहुंचने वाले रेल यात्रियों, स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए प्रमुख रास्ता है, लेकिन सड़क की हालत देखकर ऐसा लगता है कि इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों को सड़क की गहराई का अंदाजा तक नहीं हो पाता, जिससे हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। सवाल यह है कि रेलवे की नजर इस बदहाल सड़क पर आखिर कब पड़ेगी और यात्रियों को इस ‘गड्ढों वाली राह’ से कब राहत मिलेगी?
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#BeltharaRoad #BeltharaRoadRailwayStation #IndianRailways #NortheasternRailway #VaranasiDivision #RailwayRoad #RoadCondition #RoadCrisis #RailwayPassengers #PublicSafety #RoadSafety #InfrastructureFailure #RailwayNegligence #BalliaNews #Ballia #BeltharaRoadNews #UttarPradeshNews #GroundReport #LocalNews #BreakingNews