बदायूं: गिरधरपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते तीन लोगों ने एक युवक को डंडों और लोहे की फुकनी से मारपीट कर किया घायल
Budaun, Budaun | Jul 6, 2026 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते गांव के तीन लोगों ने 30 वर्षीय हरिओम पुत्र तालेवर को डंडों व लोहे की फुकनी से मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल हरिओम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल हरिओम ने बताया कि उसका गांव के तीन लोगों ने जमीन को लेकर उसको मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।