रूड़की: पिरान कलियर में अलग-अलग जगह पर सट्टा खेल रहे चार सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सट्टा पर्ची और नगदी बरामद
पिरान कलियर थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह सट्टा खिलाते हुए चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी की पिरान कलियर में जगह-जगह सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने चार सटोरियो को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची और 6300 की नगदी बरामद की है। पुलिस ने चारों पर मुकदमा दर्ज किया है।