जमालपुर: सहयोग शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 533 आवेदनों के समाधान की प्रक्रिया शुरू
बिहार सरकार की सात निश्चय-3 योजना के तहत "सबका सम्मान, जीवन आसान" कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जिले के सभी नौ प्रखंडों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 533 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को 30 दिनों के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। असरगंज प्रखंड की सजुआ