पीपलदा: अयाना क्षेत्र के देव खेड़ली निवासी मोटरसाइकिल सवार कैथून रोड़ पर ब्रेकर पर गिरकर गंभीर घायल, एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Feb 10, 2025 जिले के अयाना थाना इलाके के देव खेड़ली निवासी मोटरसाइकिल सवार युवक कैथून मार्ग पर ब्रेकर उछलकर गिरने से गम्भीर घायल हो गया। घायल के चाचा विष्णु मीणा ने सोमवार सुबह 10 बजे बताया कि तोलाराम पुत्र रामकल्याण मीणा कोटा में रहकर नोकरी करता है वह कैथून रोड़ पर किसी कार्य से गया जो कि ब्रेकर पर उछलकर डिवाइडर से टकरा गया जिसके सिर में गम्भीर चोट लगी है।