झालरापाटन: झालरापाटन पीटीएस में 150 जवानों का प्रशिक्षण पूरा, इनमें 34 महिला और जीआरपी के जवान शामिल, दीक्षांत समारोह में हुए शामिल
राजस्थान पुलिस में आज से 509 नए जवान शामिल हो गए हैं। इन सभी ने झालरापाटन में मौजूद(पीटीएस) में अपना प्रशिक्षण पूरा किया है। इसके बाद आज यहां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। समारोह में अतिरिक्त महानिरीक्षक पुलिस एच.जी.आर. सुहांस मुख्य अतिथि थे। कोटा रेंज के आईजी हरेंद्र कुमार महावर विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।