हाथरस: इगलास रोड गांव टुकसान के पास बाइक सवार से बुलेट सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल और पर्स, पीड़ित ने की शिकायत
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड गांव टुकसान के पास बाइक सवार व्यक्ति से बुलेट सवार बदमाशों ने किया मोबाइल और पर्स छीन लिया। पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली हाथरस गेट पहुंचकर मंगलवार की रात को पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित व्यक्ति द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक छानबीन शुरू कर दी है।