घोड़ाडोंगरी: चोपना में महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती
घोड़ाडोंगरी तहसील के चोपना में शुक्रवार को एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने महिला को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार चोपना में भावना भलावी ने अज्ञात कारणों से जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने महिला को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया।