घोड़ाडोंगरी: चिकलपाटी गांव में जमीनी विवाद में दंपति से 3 लोगो ने की मारपीट, चोपना पुलिस ने घायल दंपति का कराया मेडिकल
चिकलपाटी गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद में दंपति से 3 लोगो ने मारपीट की। चोपना पुलिस ने घायल दंपति का गुरुवार शाम करीब 4 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। चोपना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चिकलपाटी गांव में जमीनी विवाद में रेवती मंडल और उसकी पत्नी संध्या मंडल से 3 लोगो ने मारपीट की। घायल दंपति ने चोपना थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की ।