हसनपुर: आदमपुर के युवक की पाड़ से गिरकर दिल्ली में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
दिल्ली में काम करते समय तीसरी मंजिल से पाड़ से गिरकर एक कारपेंटर की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार देर शाम करोल बाग स्थित एक निजी अस्पताल में हुई। मृतक की पहचान आदमपुर थाना क्षेत्र के बहादरपुर मिश्र गांव निवासी कादिर (पुत्र रफीक) के रूप में हुई है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। कादिर पिछले लगभग पांच वर्षों से दिल्ली में रहकर कारपेंटर का काम कर रहा था।