कांके: रांची सिविल कोर्ट में वकील गोपाल कृष्ण उर्फ गोपी बाबू की हत्या के विरोध में न्यायिक कार्य ठप्प
Kanke, Ranchi | Aug 3, 2024 रांची सिविल कोर्ट में वकील गोपाल कृष्ण उर्फ गोपी बाबू की हत्या के विरोध में न्यायिक कार्य ठप्प कर दिया है। रांची सिविल कोर्ट में दिवंगत अधिवक्ता गोपाल कृष्ण उर्फ गोपी बाबू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वहां मौजूद सभी वकीलों ने इस घटना की निंदा की और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।