कांके: रांची के कई इलाकों भारी बारिश से बनी जलजमाव की स्थित, सड़कों पर बह रहा नालियों का गंदा पानी
Kanke, Ranchi | Aug 2, 2024 रांची के कई इलाकों भारी बारिश से बनी जलजमाव की स्थित बन गई है। रांची के कई इलाकों में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है. वहीं भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस गया है, सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो गया है। जलजमाव ने रांची नगर निगम के व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।