कांके: रांची के दीपाटोली इलाके में कई घरों में घुसा बारिश का पानी, NDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी
Kanke, Ranchi | Aug 3, 2024 रांची के दीपाटोली इलाके में कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। बारिश का पानी घर में घुस जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। 50 से अधिक घरों में पानी घुस गया है, जिसमें कई लोग फंस गए हैं। पानी में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।