कांके: कांके थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड के पास स्पेशल ब्रांच के दरोगा की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Aug 3, 2024 कांके थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड के पास स्पेशल ब्रांच के दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मृतक दरोगा की पहचान अनुपम कच्छप के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।