मानपुर: असोढ़ के मटिहाई हार स्थित कुंए मे संदिग्ध परिस्थितियो मे मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव और उसकी बाइक,पुलिस जांच मे जुटी
Manpur, Umaria | Jun 22, 2026 असोढ़ गांव के मटिहाई हार स्थित कुंए मे एक लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियो मे शव और उसकी मोटरसाइकिल बरामद हुई है। मृतक की पहचान ग्राम चिमटा निवासी 45 वर्षीय कामता पटेल के रूप मे हुई है।घटना की सूचना पर चौंकी अमरपुर और थाना इंदवार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।