बटियागढ़: हिम्मतपटी गांव के पास अवैध शराब की तस्करी, 2 पेटी शराब सड़क पर छोड़कर भागे तस्कर
हिम्मतपटी गांव के पास अवैध शराब की तस्करी का मामला सामने आया है, बताया जा रहा शुक्रवार रात करीब 11 बजे अज्ञात तस्कर बाइक से शराब परिवहन कर रहे थे तभी लोगो को देखकर तस्कर सड़क पर 2 पेटी अवैध शराब छोड़कर मौके से बाइक लेकर भाग निकले,सड़क पर शराब पड़ी देख लोगो ने पुलिस को सूचना दी और सोशल मीडिया को भी फ़ोटो डाले गए।