बटियागढ़: बटियागढ़ में मां विंध्यवासिनी मंदिर से श्रद्धालुओं ने निकाली 221 मीटर लंबी चुनरी यात्रा, पुलिस रही तैनात
चैत्र नवरात्र पर्व पर आज शुक्रवार सुबह 11 बजे से बटियागढ़ के प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी मंदिर से भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई,मन्दिर में पूजा अर्चना के बाद 221 मीटर लंबी चुनरी की यात्रा मां विंध्यवासिनी माता मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मंदिर होते हुए मां हरसिद्धि माता मंदिर पँहुची यंहा मातारानी को चुनरी अर्पित की गई