बटियागढ़: नीमन तिराहे पर ट्रक ने यात्री बस को टक्कर मारी, यात्री बाल-बाल बचे, बटियागढ़ थाना पुलिस को सूचना दी गई
बटियागढ़ छतरपुर मार्ग पर नीमन तिराहे पर एक ट्रक ने यात्री बस को बाजू से टक्कर मार दी घटना में बस में सवार यात्री बाल बाल बचे,घटना आज गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे की है,बताया जा रहा दोनो वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे तभी क्रॉसिंग के दौरान ट्रक ने बस को टक्कर मार दी जिससे बस रोड किनारे उतर गई घटना की सूचना लोगों द्वारा बटियागढ़ थाना पुलिस को दी गई है