कोटा: बुधवार को खूंटा घाट बांध में नहाते समय युवक लापता, गुरुवार सुबह फिर से शुरू होगा सर्च ऑपरेशन
Kota, Bilaspur | Aug 13, 2025 बुधवार शाम खुंटाघाट जलाशय में पिकनिक मनाने आए कोरबा निवासी 26 वर्षी विशाल मानकर नहाते समय लापता हो गया । दोस्तों ने खोजबीन की नहीं पाने पर पुलिस को सूचना दी। अंधेरा होने से रात में सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह गोताखोरों की मदद से तलाश फिर शुरू होगी। रतनपुर पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है, और आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।