नैनवां: जजावर नेशनल हाईवे 148 डी बाईपास पर पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार हुआ गंभीर घायल
Nainwa, Bundi | Jul 12, 2024 जजावर नेशनल हाईवे 148 डी बाईपास पर पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार जजावर कस्बा निवासी बनवारी पुत्र भंवर लाल माली गंभीर घायल हो गया। घायल को जजावर अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया। सूचना पर नैनवा पुलिस मौके पर पहुंची और मौका देखकर कार्रवाई शुरू की।