नैनवां: रजलावता गांव के एक खेत में 5 मृत मोर मिले, वन विभाग के कर्मचारियों में मौके पर पहुंचकर मृत मोर को जप्त किया
Nainwa, Bundi | Jul 9, 2024 नैनवा उपखंड क्षेत्र के रजलावता गांव में एक खेत में पांच मृत मोर मिले। मृतक मोर खेत में छीतराए हुए पड़े थे। वनविभाग के कर्मचारियों में मौके पर पहुंचकर मृत मोर जप्त किए। मृत मोरों में चार मादा व एक नर हैं। मोर के पेट में गेहूं के दाने निकले हैं। मौत के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं चल पाया।