नैनवां: बामनगांव के पास श्वानों के हमले से नीलगाय की हुई मौत
Nainwa, Bundi | Jul 10, 2024 नैनवा क्षेत्र के बामन गांव के पास एक नीलगाय पर श्वनों ने हमला कर दिया। श्वानोंं के हमले में जख्मी हुई, नीलगाय की मौत हो गई। गांव के पास खेत में कुछ श्वानों ने नीलगाय पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने श्वानों को भगाया। श्वानों द्वारा हमला कर नीलगाय को जख्मी कर दिए जाने की बामनगांव ग्राम पंचायत के उपसरपंच दिनेश गुर्जर ने वन विभाग को सूचना दी।